फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Information about Chief Minister's arrival on September 1, administration alert

Sonebhadra News: एक सितंबर को मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना, प्रशासन अलर्ट

Wed, 28 Aug 2024 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Information about Chief Minister's arrival on September 1, administration alert
जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को डीएम-एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने संत कीनाराम पीजी कॉलेज परिसर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

हेलीपैड, पार्किंग, सभास्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा पहलुओं पर छानबीन की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन एक सितंबर को प्रस्तावित है। वह संत कीनाराम पीजी कॉलेज परिसर में संत कीनाराम की प्रतिमा का अनावरण सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। मंगलवार को डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने कॉलेज परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह से मिलकर पूरे कार्यक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में हैलीपेड के निर्माण, वाहनों की पार्किंग, वीआईपी दीर्घा और सुरक्षा प्रबंध के बारे में जाना। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को उरमौरा से कॉलेज तक आने वाली सड़क को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल लोढ़ी को रंग-रोगन कर बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम प्रमोद तिवारी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed