फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Indifference of weather increased demand for electricity

मौसम की बेरुखी ने बढ़ाई बिजली की मांग

Thu, 14 Jul 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Indifference of weather increased demand for electricity
मानसून की बेरुखी से बिजली की मांग में वृद्धि बरकरार है। पिछले कई दिनों से अधिकतम मांग 26 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। ऐसे में बिजली का उत्पादन कर रही तापीय परियोजनाओं को भी अतिरिक्त बोझ से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली की अधिकतम मांग का आंकड़ा बृहस्पतिवार को भी 26124 मेगावाट दर्ज किया गया। कहां परियोजनाएं मानसून आने पर कोयला स्टॉक बढ़ाने की आस लगाए बैठी थी। वहीं मौसम ने रुख बदलकर परियोजनाओं के सभी प्रयासों पर पानी फेर दिया। बिजली की मांग को पूरा करने में परियोजनाएं हांफने लगी हैं। बिजली की न्यूनतम मांग में बृहस्पतिवार को दो हजार मेगावाट से अधिक का इजाफा देखा गया। मंगलवार को 15 हजार मेगावाट के आसपास दर्ज हुई बिजली की न्यूनतम मांग बृहस्पतिवार को 17858 मेगावाट पहुंच गई। बढ़ी हुई बिजली की मांग के आंकड़े को पूरा करने में परियोजनाएं भी भरपूर उत्पादन कम मांग को पूरा करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान निगम की सभी इकाइयों से 3721 मेगावाट और निजी क्षेत्र की इकाइयों से 6076 मेगावाट उत्पादन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed