फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   India will become third largest economy by 2028 Union Minister Hardeep puri said in sonbhadra

UP: 2028 तक भारत बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था..., बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप- ईंधन क्षेत्र की होगी अहम भूमिका

Sat, 22 Mar 2025 09:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 22 Mar 2025 09:44 PM IST
सार

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी काफी जानकारियां दी। वे शनिवार को यूपी के सोनभद्र में रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दो बार पेट्रोल-डीजल पर सेस कम किया है।

विज्ञापन
India will become third largest economy by 2028 Union Minister Hardeep puri said in sonbhadra
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते मंत्री हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Minister Hardeep Singh Puri: केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2028 तक यह विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। इसमें ईंधन क्षेत्र का बड़ा योगदान होगा। वर्तमान में देश के राजस्व का 19 प्रतिशत ईंधन क्षेत्र से आ रहा है।

विज्ञापन




ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता और इसे किफायती बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। भविष्य में इसमें और बदलाव दिखेंगे। शनिवार को सोनभद्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से कहा कि ईंधन की खपत बढ़ने के बाद भारत में पिछले तीन साल में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं।
विज्ञापन


इसके पीछे पीएम मोदी का संकल्प कारण रहा। केंद्र सरकार ने दो बार पेट्रोल-डीजल पर सेस कम किया है। पीएम मोदी ने जब दायित्व संभाला था, तब बायो फ्यूल की ब्लेंडिंग 1.6 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 20 प्रतिशत तक हो चुकी है। इसे और बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एथेनाल, कंप्रेस बायोगैस, ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में लगातार काम हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सोनभद्र के विकास की भी प्रतिबद्धता जताई। इसके लिए जिले को एयर और रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर दिया। यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चल रही योजनाओं को भी गति देने की बात कही।

प्लास्टिक मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने पर दिया जोर
केंद्रीय मंत्री ने जिले में पंचायती राज विभाग की ओर से शुरू किए प्लास्टिक मुक्ति अभियान की सराहना की। कहा कि पीएम मोदी ने लाल किले से देश को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने का आह्वान किया था। इस दिशा में सोनभद्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए इससे जुड़ी टीम बधाई की पात्र है। इस अभियान को मजबूती से जिले में आगे बढ़ाया जाएगा।

पांच करोड़ की 135 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जिले में विकास की 135 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत करीब पांच करोड़ रुपये है। सांसद निधि से वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत परियोजनाओं में प्रमुख रूप से 151.23 लाख की लागत से 30 विद्युत हाईमास्ट लाइट का अधिष्ठापन, 83.88 लाख की लागत से 17 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयंत्र, 16.03 लाख की लागत से 08 विद्युतीकरण, 80.72 लाख की लागत से 66 सोलर हाईमास्ट लाईट, 51.84 लाख की लागत से 06 पुलिया का निर्माण, 10 लाख की लागत से 01 सार्वजनिक सुलभ शौचालय, 6.70 लाख की लागत से 01 सोलर पावर प्लांट, 50 लाख की लागत से 03 विद्यालयों में भवन निर्माण और 18.54 लाख की लागत से 03 सार्वजनिक ओपेर जिम का निर्माण कार्य शामिल है।

India will become third largest economy by 2028 Union Minister Hardeep puri said in sonbhadra
खिलाड़ियों को सम्मानित करते हरदीप सिंह पुरी। - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं को बांटे सोलर कूकर
लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विकासखंड चोपन के ग्राम जुगैल के 300 ग्रामीणों को मुफ्त सौर उर्जा चूल्हा वितरित किया। उन्होंने महिलाओं से अब तक खाना बनाने वाले साधन की जानकारी ली। पूछा कि हम आएंगे तो इस पर क्या बनाकर खिलाएंगी।

महिलाओं ने पूरे सत्कार की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने मेडिकल काॅलेज को अत्याधुनिक मेडिकल वैन भी प्रदान किया। इसकी चाभी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह को सौंपा। इससे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक ली।

जिले में चल रही विकास परियोजनाओं और जरूरतों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सोनभद्र को सोने की चिड़िया है। यहां के पर्यटन स्थल अद्भुत है। इसके विकास के लिए काम शुरू हो गया है। अब इसके बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने की जरूरत है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed