फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Independence day

स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा,

Mon, 17 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Independence day
कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण करते डीएम एस राजलिंगम। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में शनिवार को 74वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और स्कूलों पर ध्वजारोहण किया गया। डीएम एस. राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में झंडा फहराया। डीएम समेत अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। साथ ही देश को आजाद कराने में प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि देश को आजादी आसानी से नहीं मिली। इसके लिए हजारों वीर सपूूतों को बलिदान देना पड़ा है। हर नागरिक को देश हित में कार्य करना है। कहा कि देश को आजाद हुए 73 साल हो गए है। इस कालखंड में देश में बेहतर विकास हुआ है। भारत का लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कह कि देश के हर व्यक्ति को काम मिले, इस दिशा में सरकार काम कर रही है। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए है। डीपीओ डॉ. अमरेंद्र पोत्यायन, एआर कापरेटिव टीएन सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने झंडारोहण के बाद कहा कि आर्थिक मोर्चे की बात करें या सामरिक मोर्चे की, सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। एक सुंदर भारत की कल्पना थी वह साकार हो रही है। एएसपी ओपी सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, आआरई एसके सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, विकास भवन में सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. पीबी गौतम, सीएमओ दफ्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय, सदर कोतवाली में कोतवाल अंजनी कुमार राय, कस्बा चौकी में इंचार्ज योंगेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने झंडा फहराया। बीएसए और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने फलदार पौधे भी लगाए। रावर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद में ध्वजारोहण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि तिरंगा के सम्मान में पूरा हिन्दुस्तान खड़ा है। अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी, अजीत रावत, अमन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, आशीष केशरी , सुजीत कुमार, सन्त सोनी आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर मुख्य अधिकारी एस के त्रिपाठी, बिनोद मौर्या, मनोज सोनकर, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed