{"_id":"605b71d48ebc3e8c955c1206","slug":"increased-vigilance-on-chhattisgarh-border-after-naxalite-attack-sonbhadra-news-vns5817459131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ बार्डर पर बढ़ी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ बार्डर पर बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
सोनभद्र। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मंगलवार को नक्सलियों ने बम से फोर्स से भरी एक बस उड़ा दिया। इस हमले मेें पांच जवान शहीद हो गए, जबकि कई जवान घायल हो गए। वहीं बिहार और झारखंड में नक्सलियों द्वारा बंदी का ऐलान करने के बाद जिले की पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी के निर्देश पर पड़ोसी राज्यों से सटे जंगलों में पुलिस कांबिंग कर रही है। बुधवार को भी सीमावर्ती इलाकों में फोर्स कांबिंग की। नक्सल इलाकों में मुखबिरों भी सतर्क कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नरायनपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने बम बारूदी सुरंग में विस्फोट कर फोर्स से भरी एक बस को उड़ा दिया। इस हमले में बस में सवार पांच जवान शहीद हो गए। वहीं करीब 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों की तलाश में जुट गई है। वहीं बिहार के गया में मिले नक्सली पोस्टर में बरहा जंगल में साजिश के तहत चार नक्सलियों की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एक नक्सली संगठन की ओर से 24-25 मार्च को दक्षिण बिहार और पश्चिमी झारखंड में बंद का ऐलान किया गया है।
पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते ही पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नक्सल इलाकों के सभी थाने और पुलिस चौकियों के फोर्स को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। सादे पोशाक में भी पुलिस कर्मियों की सीमावर्ती इलाकों में जवानों की ड़्यूटी लगाई गई है। बुधवार को मांची, पोखरिया, नगवा, गंगवा, बसुहारी समेत अन्य जंगलों में पुलिस ने कांबिंग किया।
विज्ञापन
वर्जन...
जिले से सटे छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जंगली रास्तों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में सादे पोशाक में भी पुलिस कर्मी भ्रमण कर संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। ताकि पड़ोसी राज्यों से नक्सली या अपराधी जिले में प्रवेश करने की कोशिश करें तो उन्हें तत्काल पकड़ा जा सके।
-अमरेेंद्र प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र