फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Increase in temperature, still no relief from melting

Sonebhadra News: तापमान में वृद्धि, फिर भी गलन से राहत नहीं

Thu, 16 Jan 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Increase in temperature, still no relief from melting
सोनभद्र। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने के बाद भी गलन से राहत नहीं मिली। अलाव तापकर लोग ठंड से राहत पाने की जुगत में लगे रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। मंगलवार को न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ था। जबकि सोमवार को न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इससे एक दिन पहले रविवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकाॅर्ड हुआ था। बृहस्पतिवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई मगर गलन से लोगों को राहत नहीं मिली। दोपहर में डेढ़ बजे के बाद बदली छा जाने तथा सर्द हवा चलने की वजह से भी लोगों को समस्या हुई। लोग गर्म कपड़े पहनने के बाद भी ठंड से परेशान देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed