फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Incomplete construction accidents from happening

अधूरे निर्माण से हो रहीं दुर्घटनाएं

Mon, 11 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Mon, 11 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Incomplete construction accidents from happening
सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए किए गए प्रयासों के क्रम में शासन का आदेश है कि सड़कों पर लोगों को सजग करने के लिए और दुर्घटना कम करने के लिए संकेतक जरूर लगाए जाएं।
विज्ञापन



इसके बावजूद प्रशासन इस आदेश का पालन नहीं करा रहा है। जिले में कई ऐसे स्थान हैं जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन संबंधित विभाग उन स्थानों पर कोई संकेतक नहीं लगवाया है।
विज्ञापन



वाराणसी की तरफ से जिले में प्रवेश करने के बाद जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज से दस किमी पहले हिंदुआरी में ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। लेकिन यहां पर वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। फोर लेन पर अधूरा ओवरब्रिज किसी दिन भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी तरह से राबर्ट्सगंज मुख्यालय में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर भी यही हाल है, हालांकि ओवरब्रिज पर एक लेन को बंद कर दिया गया है। फिर भी आधा एप्रोज ओपेन है। संकेतक न लगे होने के चलते यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है।


जिला मुख्यालय से दस किमी शक्तिनगर रूट पर जाने के बाद मारकुुंडी घाटी के घुमावदार पहाड़ी रास्तों पर भी वाहन चालक को सूचित करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।


हालांकि इस रूट पर नित्य चलने वाले चालकों को इको प्वाइंट आते ही घाटी शुरू होने की जानकारी हो जाती है, लेकिन नए चालक के लिए यह स्थान सुरक्षित नहीं है। इस स्थान पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। दो दिन पूर्व यहां एक डीजल लदा टैंकर पलट गया था। इससे पूर्व बीजपुर स्थित रिहंद थर्मल पावर में कार्यरत इंजीनियर की कार बोलेरो से टकरा गई। इस तरह से इस स्थान पर कई अन्य दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



सुरक्षा के नाम पर हिंदुआरी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के किनारे बांस लगा कर प्लास्टिक से बैरेकेडिंग की गई है। इस रास्ते से प्रतिदिन पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा माननीय और जनता आती और जाती है। इसके बावजूद सड़क का निर्माण कार्य करा रही चेतक कंपनी सड़क के किनारे रेलिंग बनाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed