{"_id":"589a1a8c4f1c1b9452379c48","slug":"including-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रामबन हादसे के दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
िले में पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में डंपर पलटने से शैलेंद्र प्रसाद (40) की मौत हो गई, जबकि पिपरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अजय मिश्रा (24) को ट्रक ने धक्का मार दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सोमवार की रात करीब 11.30 बजे हिंदुआरी में चोपन की तरफ से वाराणसी की ओर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। डंपर के नीचे दबने से खलासी की मौत हो गई। जबकि वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया।
रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने क्रेन से डंपर को सीधा करवाकर उसमें फंसे खलासी को बाहर निकाला। मृतक की जेब से मिले आईडी से शिनाख्त बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव निवासी शैलेंद्र के रूप में हुई। उधर, पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के समीप मंगलवार की भोर लगभग पांच बजे पीछे से बेकाबू होकर एक ट्रक बाइक सवार खाड़पाथर निवासी अजय मिश्रा (32) को रौंद दिया।
मौके पर मौत हो गर्ई। अजय म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अपनी चाय की दूकान पर जा रहा था। वहीं घटनास्थल के कुछ दूरी पर चालक ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों मामलों में केस दर्ज नहीं हुआ था।