{"_id":"600478d78ebc3e32921af72f","slug":"incense-neutralized-people-shivering-with-cold-winds-sonbhadra-news-vns5697008169","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप हुई बेअसर, सर्द हवाओं से कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप हुई बेअसर, सर्द हवाओं से कांपे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। शनिवार को दोपहर 12 बजे तक आसमान में कोहरा छाया रहा। इस नाते रविवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। लेकिन दोपहर में निकली धूप सर्द हवा चलते बेअसर रहीं। ठंड से बचने के लिए अधिकांश समय लोग अपने घरों में दुबके रहे और हीटर जलाकर तापते नजर आए। सुबह के वक्त गलन ज्यादा होने से कामकाजी लोग ठिठुरती हालत में दफ्तर पहुंचे। घर से जो व्यक्ति निकला वह सिर से पांव तक गर्म कपड़ा पहनकर निकला।
चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक रविवार को सुबह आठ बजे 4.6 डिग्री सेलिसयस और शाम को पांच बजे अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को चुर्क क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 2.6 और अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था। करीब एक सप्ताह से न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान घट, बढ़ रहा है। इससे गलन से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इस सीजन का सबसे कम तापमान 14 जनवरी को रिकार्ड किया गया था। इस दिन न्यूनतम तापमान 2.5 और अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जनवरी माह में इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक ठंड पड़ रही है। रविवार को सुबह से ही सर्द हवा चलने से लोग बेहाल रहे। दोपहर में धूप निकलने पर भी लोग गर्म कपड़ा पहने रहे। शाम ढलते ही लोग अपने घरों मे कैद हो गए। ठंड की वजह से रात आठ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
छोटे बच्चे एवं बुजुर्गो का रखें ख्याल
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चे एवं बुजुर्गो को हो रही है। बच्चों के डाक्टर प्रशांत शुक्ला का कहना है कि ठंड से बचाने के लिए बच्चो को गर्म कपड़े पहनाएं, तेल गर्म करके मालिश करें, बच्चों को बासी भोजन न खिलाएं। इसी तरह बुजुर्गो के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.एके श्रीवास्तव का कहना है कि पशुओं को खुला न छोड़े, ताजा पानी पिलाएं, ठंड से बचाव के लिए टाट या गर्म कपड़ा ओढाएं। पशुओं को गुड, अजवाइन भी पशुपालक खिला सकते हैं।
विज्ञापन
50 से अधिक स्थानों पर जल रहा अलाव
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के ईओ प्रदीप गिरि ने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर में 50 से अधिक स्थान पर अलाव जल रहा है। राबट्सगंज के धर्मशाला चौक, रैन बसेरा, बढ़ौली चौक, सीएमओ कार्यालय के पास, जिला अस्पताल परिसर, चंडी तिराहा, मेन चौक, गुरुद्वारा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान गेट के सामने सहित अन्य स्थानों पर अलाव जल रहा है।