फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the pandals, one can catch glimpses of Badrinath, Jagannath Puri, and the Ram Mandir.

Sonebhadra News: पंडालों में कहीं बद्रीनाथ तो कहीं जगन्नाथपुरी और राम मंदिर की झलक

Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
In the pandals, one can catch glimpses of Badrinath, Jagannath Puri, and the Ram Mandir.
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक ​स्थित आटो मोबाइल्स संघ का भव्य दुर्गा पूजा पांडाल। संवाद - फोटो : उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व उद्यमी। स्त्रोत: विभाग
जिले में दुर्गा पूजा के लिए पंडाल सज गए हैं। विद्युत झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी में इनकी रौनक मन मोह रही है। कहीं बद्रीनाथ मंदिर तो कहीं जगन्नाथपुरी और अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सजे भव्य पंडाल भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित एकलव्य रामलीला मैदान में बद्रीनाथ मंदिर की थीम पर 60 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। श्री दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी सुमंत कुमार राय ने बताया कि पंडाल को भव्य स्वरूप दिया गया है। अनपरा नगर क्षेत्र में 13 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जा रहे हैं। मेले में मीना बाजार, झूले और मनोरंजन के स्टॉल भी लगेंगे। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, प्राथमिक उपचार केंद्र और अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था की गई है। वहीं औद्योगिक नगर रेणुकूट की सब्जी मंडी में जगन्नाथपुरी के मंदिर की तर्ज पर पंडाल बना है, जबकि हिंडाल्को आवासीय परिसर स्थित मिताली क्लब में अयोध्या के श्रीराम मंदिर का स्वरूप दिख रहा है। दोनों पंडालों का निर्माण करीब एक महीने से चल रहा था। अब अपने अंतिम स्वरुप में इनकी अलौकिक छटा लोगों को लुभा रही है।
विज्ञापन

मिताली क्लब के कोऑर्डिनेटर उत्तम मन्ना ने बताया कि यहां वर्ष 1962 से दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही है। अष्टमी, नवमी और दशमी को मेले का आयोजन भी होगा। सब्जी मंडी में जय मां शेरावाली क्लब की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक स्थित ऑटोमोबाइल संघ के पूजा पंडाल को कोलकाता के देवी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया है। समिति अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि पंडाल की बनावट और सजावट विशेष आकर्षण है। शीतला मंदिर के समीप नवरात्रि महोत्सव समिति भी विशेष थीम पर पंडाल तैयार करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed