फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the case of the attack on a youth in Sonbhadra, the case of a life-threatening attack on several unknowns including three named

सोनभद्र में युवक पर हुए हमले के मामले में तीन नामजद समेत कई अज्ञात पर जानलेवा हमला का केस

Sun, 17 Jan 2021 04:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
In the case of the attack on a youth in Sonbhadra, the case of a life-threatening attack on several unknowns including three named
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर में शनिवार को गौरव शुक्ला पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार को ब्रह्मनगर में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार कर राबर्ट्सगंज के विकास नगर निवासी गौरव को गंभीर रूप से घायल कर दिया और इसके बाद भाग निकले। वहीं जिला अस्पताल से डॉक्टर ने गौरव की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। हालांकि अब घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि घायल के भाई सौरभ शुक्ला की तहरीर पर राबर्ट्सगंज निवासी सागर सोनकर, रोहित सोनकर, अरुण सोनकर और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का आरोप है कि हमलावर उसके भाई का मोबाइल और 48 हजार रुपये भी लेकर चले गए। उधर दूसरे दिन फोर्स के साथ कोतवाल अंजनी कुमार राय और चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने हमलावरों को पकड़ने के लिए आंबेडकर नगर, कांशीराम आवास, उत्तर मोहाल, पकरी, पुसौली समेत कई गांवों में छापे की कार्रवाई कर संदिग्ध दो युवकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि मारपीट में वे लोग शामिल थे या नहीं। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है। इस संबंध में कोतवाल का कहना है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed