फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the case of children, the police dealt with sensitivity

बच्चों के मामले में पुलिस संवेदनशीलता से पेश आए

Fri, 03 Feb 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 03 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस लाइन के प्रशासनिक सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ, गृह विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से किशोर न्याय अधिनियम एवं पाक्सो अधिनियम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। एसपी लल्लन सिंह ने बच्चों के मामले में पुलिस को संवेदनशील रहने की नसीहत दी।

 पुलिस महिला सम्मान प्रकोष्ठ के प्रशिक्षक राजीव सिंह एवं रोली सिंह ने कहा कि बच्चें देश की धरोहर है, जिन पर आने वाले कल एवं समाज का भविष्य निर्भर है। कई बार उचित देखरेख व संरक्षण के अभाव में किशोर, बच्चें या तो अपराधियों के चंगुल में फंस जाते हैं। अवैध कारोबार में लगा दिए जाते हैं। बच्चों की देखरेख, संरक्षण एवं उसका भविष्य सुरक्षित रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों के अधिकारों के संबंध में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 व केंद्रीय नियमावली को लागू किया गया है। अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक विशेष किशोर पुलिस इकाई का गठन किया गया है जो कि विशेष रूप से बच्चों के संरक्षण व देखभाल हेतु कार्य कर रही है। इस मौके पर एएसपी अवधेश सिंह, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed