फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In the board meeting, the work plan of 26 crores was approved

नगर पालिका बोर्ड की बैठक में 26 करोड़ का बजट पास

Fri, 13 May 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
In the board meeting, the work plan of 26 crores was approved
राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते नपा अध्यक्ष विरेंद्र जा - फोटो : SONBHADRA
सदर विधायक भूपेश चौबे की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र बोर्ड की बैठक सभागार में संपन्न हुई। बोर्ड की बैठक में सदस्यों ने वार्डों में पूर्व में प्रस्तावित कार्यों को न कराए जाने का आरोप लगाया। विकास कार्य प्रमुखता से कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से 26 करोड़ का बजट पास हुआ। बैठक के बाद कुछ सदस्यों ने नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की तरफ से बजट पास कराने के लिए पहले चार मई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी लेकिन कोरमपूर्ति के अभाव में बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद 10 मई को बोर्ड की बैठक बुलाई गई। तब भी सदस्यों के बहिष्कार के चलते बैठक नहीं हो सकी थी। तीसरी बार 13 मई को बोर्ड की बैठक होने की तिथि निर्धारित होने के साथ ही नाराज सदस्यों का मान मनौव्वल जारी हो गया था। शुक्रवार को बैठक में सदस्यगण शामिल हुए। कोरमपूर्ति होने पर बैठक पूरी हुई। अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि सदर विधायक भूपेश चौबे, चेयरमैन वीरेंद्र कुमार जायसवाल की उपस्थिति में हुई बोर्ड की बैठक में 26 करोड़ का बजट पास हुआ। इससे पेयजल, सफाई, सड़क, नाली, स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य कराया जाएगा। बैठक में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव, मनोनीत सभासद चंदन केशरी, रविंद्र केशरी, अमन वर्मा, दानिश खां, अरुण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed