{"_id":"58d2b6614f1c1ba16e1a2204","slug":"in-road-accident-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के डिलाही गांव में बुधवार को ट्रक के धक्के से कविता (18) की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया और ट्रक थाने में खड़ा करा लिया। साथ ही मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।सुबह करीब साढ़े दस बजे डिलाही गांव निवासी कविता पुत्री राजनारायण सिर पर चना का बोझ लेकर मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग को पा कर रही थी। उसी दौरान राजगढ़ की तरफ से केकराही की तरफ जा रहे ट्रक ने युवती का रौंद दिया और आगे निकल गया।
हादसे में कविता की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर शव होने की वजह से कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने शव को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। जिला अस्पताल में दोपहर बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को पकड़ लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। युवती के घरवालों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।