फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In-laws attempted to stage a suicide by tying a noose around a married woman's neck.

Sonebhadra News: ससुरालियों ने की विवाहिता के गले में फंदा बांधकर खुदकुशी का रूप देने की कोशिश

Thu, 26 Mar 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
In-laws attempted to stage a suicide by tying a noose around a married woman's neck.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में दहेज के लिए विवाहिता के गले में फंदा बांधकर खुदकुशी का रूप देते हुए जान लेने के प्रयास मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पति सहित अन्य ससुरालियों पर लगातार प्रताड़ित करने, बेरहमी से मारपीट का भी आरोप है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बहेरवा गांव निवासी नेहा ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह मार्च 2024 में बिच्छी निवासी बृजभान के साथ हुआ। ससुराल जाने के बाद से ही कम दहेज का ताना देते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे साढ़े तीन लाख नकद और एक बाइक की मांग की जाती रही। असमर्थता जताने पर पति, सास प्रमिला, जेठ बृजनाथ और जेठानी उसे प्रताड़ित करने लगे। कई बार रिश्तेदारों के बीच पंचायत हुई। आरोप है कि जुलाई 2025 में आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और हत्या करने के लिए उसके गले में फंदा कसकर लटका दिया। उसे खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई। उसी दौरान पास-पड़ोस के काफी लोग आ गए, जिससे वह बच गई। स्थानीय स्तर पर पुलिस से मदद नहीं मिली तो पिछले दिनों एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज के मुताबिक पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति सहित सात पर प्राथमिकी
करमा। करमा थाना क्षेत्र के मोकरसिम निवासी रूकसाना ने पति सहित सात पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी बरकछा पहाड़ी निवासी अयूम से 14 अप्रैल 2018 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति, ससुर इदुश, सास सालेहा, जेठ कयूम, देवर, अयूब और कलाम उस पर बाइक लाने के लिए दबाव बनाने लगे। एतराज पर मारपीट-उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप है कि 17 मार्च को उसकी पिटाई की गई। जानकारी पाकर पिता पहुंचे और अस्पताल ले जाकर उसका उपचार कराया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के मुताबिक मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed