फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   In charge And Minister Of State For Basic Education dr Satish Dwivedi present yogi Government BJP report card in sonebhadra Got Up Without Answering Question Of journalists

सोनभद्रः प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र ने गिनाईं सरकार के साढ़े चार साल की उपलब्धियां, पत्रकारों के सवालों पर टालमटोल

Sun, 19 Sep 2021 08:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Sep 2021 08:34 PM IST
सार

सोनभद्र के प्रभारी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री सतीश द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को पेश किया। कई स्थानीय दिक्कतों का संज्ञान लिया। पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो वह उठ कर चले गए। 

विज्ञापन
In charge And Minister Of State For Basic Education dr Satish Dwivedi present yogi Government BJP report card in sonebhadra Got Up Without Answering Question Of journalists
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने रविवार को प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान जीरो टॉलरेंस पर काम करने का दावा किया। इस दौरान हाल में बने कोन-विंढमगंज मार्ग के उखड़ने की शिकायत पर उन्होंने इसकी जांच कराने का निर्देश दिया। इसके बाद जब क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे तो वह उठ कर चले गए। जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सवालों पर प्रभारी मंत्री टाममटोल करते दिखे। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रभारी मंत्री ने बताया कि साढ़े चार वर्षों में सोनभद्र में 7865.48 करोड़ रुपये स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पेयजल, सड़क, विद्युत और अन्य आधारभूत सुविधाएं व सेवाओं पर खर्च किए गए हैं। भाजपा सरकार सभी कि हितों को ध्यान में रखकर विकासकार्य करा रही है। उन्होंने वादा किया कि लखनऊ जाते ही सीएम और पीडब्ल्यूडी मंत्री से मुलाकात कर तेलगुड़वा-कोन मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग करूंगा। 
विज्ञापन


कहा कि जिले में शिक्षा के क्षेत्र में 117.42 करोड़ की लागत से स्मार्ट क्लास, गणित लैब, अटल आवासीय विद्यालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भवन निर्माण समेत अन्य कार्य कराए गए हैं। जिले में 249.03 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में बना कोन-विंढमगंज मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। डीएम को निर्देश दिया गया कि वो इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की सरकार बनाने को लें संकल्प

 भाजपा महिला मोर्चा की कामकाजी बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई। कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता कमर कस लें। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। पात्रों को उसका लाभ भी दिलाएं।

अध्यक्षता डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रमिला जायसवाल ने कहा कि महिलाओं के समूह का गठन, महिलाओं के लिए रोजगार आदि का बीड़ा सरकार ने उठाया है। हमारा भी कर्तव्य है कि सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। 

प्रभारी मंत्री से कोन लैंपस पर धान खरीद की मांग

कोन क्षेत्र के  किसानों की सुविधा के लिए कोन में स्थापित क्रय केंद्र( लैंपस) में अनाज की खरीदारी बंद होने से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है। नाराज किसानों ने शनिवार को कर्मा महोत्सव में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कोन लैंपस पर धान की खरीद शुरू कराई जाय। इससे इस बार किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो और उचित दाम मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed