फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Improvement in the production of the corporation due to the load of the units of Anpara

अनपरा की इकाइयों के लोड पर आने से निगम के उत्पादन में सुधार

Tue, 05 Apr 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Improvement in the production of the corporation due to the load of the units of Anpara
अनपरा। तकनीकी कारणों से बंद इकाइयों के लोड पर आने से निगम के उत्पादन में निरंतर सुधार हो रहा है। इससे सुचारु विद्युत आपूर्ति करने में पावर कारपोरेशन को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के कारण अनपरा, ओबरा, पारीछा की कई इकाइयों के साथ पिछले दिनों हरदुआगंज ई सुपर क्रिटिकल इकाई से भी विद्युत उत्पादन ठप हो गया था। इससे निगम का उत्पादन घटकर 3500 मेगावाट से नीचे आ गया था। इस दौरान तापमान में बढ़त के साथ ही बिजली की मांग में बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई। नतीजतन पावर कॉरपोरेशन को बिजली का आयात कर आपूर्ति करनी पड़ी। धीरे-धीरे अनपरा की पहली व तीसरी सहित ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज ई से भी विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। इससे निगम का उत्पादन बढ़कर चार हजार मेगावाट के करीब पहुंच गया है। हालांकि अब भी पारीछा की चौथी इकाई बंद चल रही है। उधर मंगलवार को भी प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 21 हजार मेगावाट के करीब बनी रही। हालांकि इस दौरान न्यूनतम मांग में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed