फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Important to take an interest in sports

खेलकूद में भी रुचि रखना जरूरी

Sun, 27 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 27 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Important to take an interest in sports
राबर्ट्सगंज में अग्रसेन जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाती छात्राएं।
श्रीश्री 1008 श्रीमहाराजा अग्रसेन का जयंती समारोह का आगाज रविवार को प्रात: खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। अग्रवाल समाज द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबट्र्सगंज परिसर में किया गया। जबकि मेंहदी, पेंटिंग,सामान्य ज्ञान आदि प्रतियोगिताओं का  आयोजन विजयगढ़ वाटिका के हाल में हुआ।
विज्ञापन



अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष सत्यपाल जैन ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई, लिखाई के साथ ही खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान की तरफ  भी पूरी रूचि रखने की जरूरत हैै। पढ़ाई से मानसिक वहीं खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। प्रतियोगिताओं के क्रम में बाल इन बास्केट में  पायल अग्रवाल प्रथम और रीता अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में कार्तिक अग्रवाल प्रथम, अमन जैन द्वितीय, आयुष जैन तृतीय, 100 मीटर में अंशिका बागडिय़ा प्रथम, स्नेहा जैन द्वितीय एवं रेचल अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। साइकिल रेस एरिन जालान प्रथम, कौशल सांवरिया द्वितीय, आदित्य जालान तृतीय,  साइकिल रेस द्वितीय में अक्षरा जालान प्रथम, कशिश अग्रवाल द्वितीय, रीतिका जालान तृतीय रही।
विज्ञापन



 जलेबी दौड़ में यश मित्तल प्रथम, कार्तिक अग्रवाल द्वितीय, आदित्य जालान तृतीय रहे। जबकि द्वितीय साइकल रेस में कुहू अग्रवाल प्रथम, स्नेहा जैन द्वितीय तथा सिद्धी जालान ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका फोड़ में अरिन जालान प्रथम, हर्ष जैन द्वितीय, अनुराग जैन तृतीय, द्वितीय साइकल रेस में  शिवांगी अग्रवाल प्रथम, पारी खेतान द्वितीय तथा कीर्ति जैन तृतीय स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ में पार्थ चौधरी प्रथम, कार्तिक अग्रवाल द्वितीय  एवं यश मित्तल तृतीय रहे । द्वितीय कुर्सी दौड़ में  खुश्बू जैन प्रथम, अंशिका बागडिय़ा द्वितीय तथा अदिति चौधरी तृतीय स्थान पर रही।ं



निड़ाज्यक मण्डल में चित्रा जालान, अर्चना अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, अंजू सांवरिया एवं रीता अग्रवाल रही। इस मौके पर विमल अग्रवाल, अशोक जैन, विनोद केडिया, संजय अग्रवाल, पुनीत जैन, धर्मराज जैन, रामेश्वर दास जैन, अनुज केडिया, चंद्रभान अग्रवाल, ज्योति मित्तल, ममता मित्तल आदि  मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed