{"_id":"61b4dc959618ca70617e641b","slug":"ignoring-the-standards-in-the-tenduahi-project-sonbhadra-news-vns627379333","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेन्दूआही परियोजना में मानकों की अनदेखी, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेन्दूआही परियोजना में मानकों की अनदेखी, जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की पेयजल योजना ‘हर घर नल’ के तहत नमामि गंगे परियोजना से नगवां ब्लॉक के बाराडांड गांव में तेन्दूआही परियोजना में मानकों के अनदेखी की शिकायत आने लगी है। आरोप है कि पानी की टंकी की बुनियाद की कंक्रीटिंग करने के बाद टंकी की परिधि के अंदर ही कम्प्रेशर मशीन से होल बनाकर ब्लास्टिंग की जा रही है। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा गिरीश पांडेय ने जिलाधिकारी टीके शिबू को संबोधित ज्ञापन ईमेल से भेजकर तकनीकि टीम गठित कर जांच कराने की मांग की है।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगवां विकास खंड के बाराडांड गांव में हर घर नल योजना के अंतर्गत चल रहे तेन्दूआही प्रोजेक्ट के अंतर्गत बनाई जा रही पानी की टंकी की बुनियाद की कंक्रीटिंग करने के बाद टंकी की परिधि में ही ड्रिलिंग मशीन से होल बनाकर ब्लास्टिंग करके पत्थर निकाला जा रहा है। ब्लास्टिंग के पहले से भरी हुई बुनियाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। कहा कि ऐसा करने से बुनियाद कमजोर होगी।
जल निगम (ग्रामीण) एक्सईएन महेन्द्र सिंह ने बताया कि जब ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं है तो किसकी शह पर ब्लास्टिंग हो रही है।