फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If you face any problem in registering your name in the voter list, please dial 1950

Sonebhadra News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में दिक्कत आए तो डायल करें 1950

Sun, 17 Nov 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
If you face any problem in registering your name in the voter list, please dial 1950
- मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की वार्ता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को बूथों पर विशेष कैंप लगाया गया। बीएलओ ने नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए आवेदन लिए। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व रोल ऑब्जर्वर के साथ संवाद कर त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग की अपील की।
मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी एवं शुचिता पूर्ण ढंग से तैयार किया जाना है। जिस किसी भी व्यक्ति का नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वह अपने बूथ पर 23 व 24 नवंबर को जाकर आवेदन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर टोल फ्री नंबर-1950 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से काटने की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को रेंडम आधार पर बूथों का निरीक्षण करने को कहा। बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कोर्ट का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
सोनभद्र। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने शनिवार को तहसील राॅबर्ट्ससगंज के न्यायालय उप जिलाधिकारी कक्ष का निरीक्षण किया। मुकदमों से संबंधित पत्रावलियों व रजिस्टर को देखा। एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर निस्तारित करें। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, चरित्र पंजिका आदि रिकाॅर्ड को भी देखा। तहसील के अभिलेखागार के पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लेते हुए जमीन से जुड़े मामले को स्थलीय जांच करते हुए निष्पक्ष रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed