फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If there is no water supply in 24 hours, then we will agitate

24 घंटे में पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
If there is no water supply in 24 hours, then we will agitate
ओबरा। नगर पंचायत ओबरा के सीमा विस्तारीकरण में शामिल हुए नए क्षेत्रों भलुआ टोला, मिल्लत नगर, अग्रवाल नगर, कुरैश नगर, बिल्ली, गजराज नगर, काशी राम आवास आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों में असंतोष है।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने चेताया है कि 24 घंटे के अंदर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि ओबरा नगर पंचायत के विस्तारीकरण के क्रम में नए शामिल क्षेत्रों में जल निगम द्वारा पानी सप्लाई नहीं हो रही है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ने 24 घंटे में पानी आपूर्ति का आश्वासन दिया है। रमेेश यादव ने चेताया कि यदि जल्द आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर ओबरा नगर अध्यक्ष सपा बिपिन सिंह कश्यप, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष त्रिरत्न शुक्लेश, नागेंद्र प्रताप चौहान, सत्येंद्र मोहन ओझा, अजित कन्नौजिया, फिरोज खान, बबलू, कलीम, राजकुमार, अकबर, अख्तर, अय्यूब, नियाज, डब्बू, संदीप, प्रदीप, राकेश, सलमान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed