फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the vaccine is not installed, the grain can stop

वैक्सीन नहीं लगवाया है तो रूक सकता है अनाज

Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
If the vaccine is not installed, the grain can stop
सोनभद्र/आसनडीह। यदि आपकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है और अभी तक आपने कोविड-19 की वैक्सीन नहीं लगवाई है तो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान (कोटे की दुकान) से राशन उठाने में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए आपूर्ति विभाग की तरफ से ये नई पहल शुरू की गई है। जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक कार्डधारक हैं। इसमें करीब डेढ़ लाख कार्डधारक ऐसे है जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए आपूर्ति विभाग ने अपने स्तर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलापूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के कोटेदारों को निर्देशित किया है कि वह अपने सभी कार्ड धारकों जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है। वह तत्काल अपने नजदीकी सीएचसी केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा लें। तथा सभी कार्डधारकों से वैक्सीन लगवाने में सहयोग करने की अपील की है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के कार्डधारक वैक्सीन नहीं लगवाते है तों उनके राशन उठान में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed