फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   If the power system is not improved in 48 hours, we will block the roads

Sonebhadra News: 48 घंटे में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे चक्काजाम

Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
If the power system is not improved in 48 hours, we will block the roads
बीजपुर बाजार, शांतिनगर सहित अन्य क्षेत्रों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होने से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। नाराज लोगों ने शनिवार को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

48 घंटे में सुधार न होने पर चक्काजाम की चेतावनी दी। सुरेंद्र अग्रहरी, संदीप गुप्ता, अनिल मेहता, रामअवध पांडेय, बृजकिशोर गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, नंदलाल, गोपाल दास आदि प्रेषित पत्र में बताया कि कई दिनों से ध्वस्त बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की देर शाम बहाल हो गई थी।
विज्ञापन

एनटीपीसी रिहंद की ओर से पुराने जले हुए 1000 केवीए बदले 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया, मगर लोड अधिक होने के कारण इससे आपूर्ति नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच विद्युत आपूर्ति का कार्य देख रहे संविदाकार की ओर से बीजपुर बाजार में चेतावनी भरे पर्चे छपवा कर बांटे गए। पर्चे पर लिखा गया कि छह जून से सभी घरों में एसी, डीप फ्रिजर व हीटर चलाना प्रतिबंध है। तलाशी के दौरान किसी घर में यह उपकरण चलता हुआ पाया गया तो बगैर सूचना के उस घर की बिजली काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed