फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   IDs of 605 gram panchayats are operational, now Ayushman cards can be made from there

605 ग्राम पंचायतों की आईडी चालू, अब वहीं से बन सकेंगे आयुष्मान कार्ड

Sat, 08 Oct 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
IDs of 605 gram panchayats are operational, now Ayushman cards can be made from there
सोनभद्र। जिले में आयुष्मान भारत योजन के तहत चयनित परिवारों को अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। डीएम चंद्र विजय सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 605 ग्राम पंचायतों की आईडी जनरेट कर दिया है। ग्राम पंचायतों में ही पात्रों का कार्ड बनना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

गरीबों का मुफ्त में उपचार कराने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान संचालित है। इसके तहत चयनित परिवारों के सदस्यों का साल भर में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में उपचार होता है। स्वास्थ्य महकमे से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 जनगणना के अनुसार जिले में ढाई लाख से अधिक परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, लेकिन अभी तक 114401 परिवारों के 277604 सदस्यों का ही कार्ड बन सका है। सभी परिवारों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनने से हजारों लोग योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने सभी ग्राम पंचायतों में पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है। जिले के डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम मैनेजर आयुष्मान भारत जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि करीब 605 ग्राम पंचायतों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आईडी जनरेट कर दी गई है। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के माध्यम से कार्ड बनाया जा रहा है। सहायकों को उनके क्षेत्र के पात्रों की सूची भी मुहैया कराई जा चुकी है। कहा कि पिछले आठ दिनों में 20182 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। कहा कि जल्द से जल्द पात्र सभी परिवारों के सदस्यों का कार्ड बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

रैंकिंग में आया सुधार
आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने में जिले की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। 14 सितंबर को अभियान शुरुआत से पहले सोनभद्र पूरे प्रदेश में सबसे अंतिम 75वें स्थान पर था। अभियान की समाप्ति पर 30 सितंबर के आंकड़ों पर जारी रैंकिंग में जिला 66वें स्थान पर पहुंच गया है। इसके लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने ग्राम स्तर पर कैंप की भूमिका को अहम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed