फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   I will give my vote to the one who does not have any fault in his intentions.

Sonebhadra News: नीयत में जिसकी न हो खोट, उसे ही देंगे अपना वोट

Wed, 03 May 2023 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
I will give my vote to the one who does not have any fault in his intentions.
फोटो- नंदलाल पांडेय, अमित खत्री, अजय कुमार सिंह, देव प्रकाश मौर्य, शिवम द्विवेदी।
विज्ञापन

---
- विकास की परख रखने वाला चेयरमैन चुनने को तैयार हैं ओबरा के लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
ओबरा। निकाय चुनाव की जंग में प्रत्याशियों की फौज खड़ी है। मतदाताओं के सामने सवाल है कि आखिर वे इनमें से किसे चुनें। प्रत्येक प्रत्याशी वादों का पिटारा लेकर घूम रहे हैं। लोक-लुभावने वादे कर मतदाताओं पर डोरे डाले जा रहे हैं। सबकी कोशिश है कि वे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं का समर्थन जुटाएं। डोर-टू-डोर संपर्क, गलियों और नुक्कड़ों पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
इस बार नगर पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के कारण मतदाताओं की प्राथमिकता में प्रत्याशियों के पतियों की छवि का आकलन भी है। ऐसे में मतदाता प्रत्याशियों को चुनने के लिए हर किसी को कसौटी पर परखना चाहते हैं। मतदाता चाहते हैं कि जो भी प्रत्याशी कुर्सी संभाले, वह जनता की समस्याओं का निदान करे। लोगों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलवा सके। गरीबों की आर्थिक मदद कर सके। शहर में स्वच्छता का वातावरण बना सके। गलियों और सड़कों की दशा सुधरवा सके। मतदाता इस बार ऐसा ही चेयरमैन चाहते हैं।
विज्ञापन


ईमानदार, कर्मठ, अपनी बात पर कायम रहने वाले और धरातल पर रहकर आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने वाला प्रत्याशी ही उनके वोट का हकदार होगा। इसके लिए वह प्रत्याशी की पिछली पृष्ठभूमि का भी आकलन जरूर करेंगे। -नंदलाल पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार हम ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहते हैं, जिसे विकास की सही मायने में परख हो और लोगों की मदद करने वाला हो। चेयरमैन ऐसा होना चाहिए जो जनता के हितों का ध्यान रखे। शिक्षा पर ध्यान दे। नगर के माहौल को साफ-सुथरा बनाए। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए काम करे। -अमित खत्री।

ईमानदार, सच्चा और स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को ही वह अपना वोट देंगे ताकि जनता को उनकी मूलभूत जरूरतों के लिए तरसना न पड़े। हम चाहते हैं कि चेयरमैन स्वच्छ छवि का होना चाहिए, खासतौर पर सीनियर सिटीजन को विशेष लाभ दिलवा सके, विकास के लिए आने वाला पैसा सही तरह खर्च कर सके। -अजय कुमार सिंह।

नगर पंचायत अध्यक्ष नगर का प्रथम नागरिक होता है। प्रथम नागरिक की जिम्मेदारी आम लोगों से अलग है। जाहिर है जनता जिसे वोट देकर बड़ी जिम्मेदारी देगी, उससे अपेक्षा भी रखेगी। इसलिए नगर पंचायत अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो जन अपेक्षाओं पर खरा उतरे। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह पुरुष है या महिला, बल्कि वह जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। - देव प्रकाश मौर्या।


नगर निकाय का अध्यक्ष बनने को तो तमाम प्रत्याशी लालायित हैं, लेकिन इस बार चेयरमैन की कुर्सी पर वही बैठे, जो जनता को गंदगी से निजात दिला सके। पीने का पानी दे सके। गलियों की दशा सुधारे और हर परेशानी में एक आवाज पर साथ खड़े रहने के लिए तैयार हो। - अच्छेलाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed