फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   I am full of demand for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भरी हूंकार

Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
I am full of demand for restoration of old pension
रौप स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विरोध प्रदर्शन करते प्रादेशिक प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकार? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर, बभनी ब्लॉक के बीआरसी पर धरना-प्रदर्शन किया। धरना में अटेवा, अनुदेशक संघ, शिक्षा मित्र समेत कई संगठनों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिक्षकों, अनुदेशकों, शिक्षामित्रों, रसोइयों ने कहा कि मांगें पूर्ण न होने पर आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने खंड शिक्षाधिकारियों को पत्रक सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष संतोष कुमारी ने कहा कि सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि हम लोग कर्तव्यनिष्ठा से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हमारे हित में कत्तई विचार नहीं कर रही है। अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सोनी समेत बृजबाला सिंह, इंदू सिंह, रामचंद्र मौर्य, सुषमा शुक्ला, साधना सारंग, मधुबाला, शिखा, वंदना सिंह, सीमा सिंह, शहजादी, अभिलाषा आदि की उपस्थिति रही। उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ चतरा में भी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष शमसुद्दीन, कुबेर प्रसाद, जनार्दन त्रिपाठी, राममूर्ति, रामदास, मनोज कुमार सिंह, रेखा आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed