फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hydro power plant on the production unit

जल विद्युत गृह की इकाई उत्पादन पर

Tue, 13 Sep 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Tue, 13 Sep 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hydro power plant on the production unit
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
रिहंद डैम पर स्थापित तीन सौ मेगावाट क्षमता वाले जल विद्युत गृह की पचास मेगावाट वाली पहली इकाई मंगलवार को सफलतापूर्वक उत्पादन पर ले ली गई। इसके साथ ही परियोजना का उत्पादन बढ़कर दो सौ मेगावाट पहुंच गई। दो इकाइयां अभी भी अनुरक्षण में हैं। उन्हें दिसंबर तक उत्पादन पर आने की उम्मीद जताई जा रही है।रिहंद विद्युत गृह में पचास-पचास मेगावाट की छह इकाइयां स्थापित हैं।
विज्ञापन


इसमें तीसरी, चौथी, पांचवीं इकाई से ही अब तक उत्पादन बना हुआ था। पहली, दूसरी और छठीं इकाई को काफी समय पूर्व वृहद अनुरक्षण के लिए भेल को सौंप दिया गया है। इसमें से पहली इकाई मंगलवार को चालू कर ली गई। हालांकि अभी इस इकाई को वाणिज्यिक लोड पर आना बाकी है। इसलिए इस उत्पादन की आन द रिकार्ड गणना नहीं की जा रही है लेकिन इससे उत्पादन होने वाली बिजली ग्रिड को मिलनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उधर, अधीक्षण अभियंता जल विद्युत गृह इं. शैलेश सिंह ने भी पहली इकाई को उत्पादन पर आने की पुष्टि की। बताया कि कुछ दिन तक इसे नियमित चलाकर वाणिज्यिक लोड पर दे दिया जाएगा। फिलहाल इस इकाई से लगातार पचास मेगावाट उत्पादन जारी है। वहीं पहले से उत्पादन पर चल रहीं तीन इकाइयों से डेढ़ सौ मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed