{"_id":"609925749454690e0e137f53","slug":"husband-wife-died-in-accident-car-bike-collision-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की टक्कर में दंपती की मौत, आग लगने के बाद कार सवार हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बाइक और कार की टक्कर में दंपती की मौत, आग लगने के बाद कार सवार हुए गायब
Mon, 10 May 2021 05:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जलती कार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ से करीब दो किमी आगे रनटोला जंगल के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार दोनों लोग एक तरफ गिर गए। घटना के बाद कार पलट गई और उसमें आग लग गई।
विज्ञापन
इस दर्दनाक घटना में बाइक सवार पुरुष की मौत चोट लगने के कारण हो गई तो वहीं महिला जलती हुई कार की चपेट में आ गई, जिससे जलकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने पास में बाइक के टूटे हुए हिस्से के आधार पर मृतकों का नाम-पता कर रही है। उधर, कार सवार लोगों के के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन