Sonbhadra: आपसी विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान, खबर सुनते ही पत्नी कुएं में कूदी
सोनभद्र के रन्नू गांव में किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने कमरे फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी ने भी कुएं में छलांग लगा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के रन्नू गांव में गुरुवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर बड़ेर से फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी ने भी कुएं में छलांग लगा दी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया है।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रन्नू गांव निवासी भोला (26) मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात भोला और उसकी पत्नी सविता (22) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद भोला ने नाराज होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका में पत्नी दरवाजा पीटते हुए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे।
काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो बड़ेर से लगे फंदे पर भोला का शव लटक रहा था। पति की मौत की खबर मिलते ही सविता घर से बाहर निकली और भागकर पास के कुएं में छलांग लगा दी। परिजनों ने कुएं में कूदकर महिला को बाहर निकाला। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और छानबीन की।
चार साल पहले हुई थी शादी
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दंपती का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। उन्हें डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण घटना हुई है। पोस्टमार्टम कराकर शव घरवालों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।