{"_id":"671539debbb274fa630dc327","slug":"husband-attacks-wife-and-partner-on-suspicion-of-illicit-relationship-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-119472-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और साथी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी और साथी पर किया हमला
विज्ञापन
ओबरा । थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर ने शनिवार को अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी और उसके एक साथी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में ओबरा पुलिस रविवार की सुबह ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। आरोपी फरार है।
थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 35 वर्षीय घायल देव कुमार निवासी खेमपुर कोन शारदा मंदिर रोड पर स्थित निर्माणाधीन मकान में काम करता था। घायल 45 वर्षीय महिला भी देव कुमार के साथ काम करती थी। दोनों अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। इसकी जानकारी किसी तरह महिला के पति को मिल गई। तीन दिन पहले वह ओबरा पहुंचा और वहीं मजदूरी करने लगा। इस दौरान वह पत्नी पर घर चलने का दबाव बनाने लगा। लेकिन पत्नी राजी नहीं हुई। इसको लेकर
दोनों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। रात में सभी खाना खाकर सो गए। इस बीच, आरोपी ने भोर में अपनी पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद मजदूर देव कुमार के सिर पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर अन्य मजदूर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। दोनों घायलों को तापीय परियोजना अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के डाक्टर ने वाराणसी स्थित ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। वहां महिला का इलाज किया जा रहा है। देव कुमार की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में ओबरा पुलिस रविवार की सुबह ठेकेदार मुन्नीलाल निवासी खेमपुर कोन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।