फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Husband arrested for killing his wife and hiding his body

पत्नी की हत्या कर शव छिपाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested for killing his wife and hiding his body
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बर-कन्हरा ग्राम पंचायत में पत्नी की हत्या कर शव लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका चालान कर दिया। महिला के शव को पुलिस ने शनिवार को ही बरामद कर लिया था। आरोपी लालता प्रसाद की पहली शादी 10 साल पहले नौडिहवां (मध्य प्रदेश) निवासी चंद्रावती पुत्री रामप्यारे से हुई थी। विवाह के कई वर्षों बाद संतानोत्पत्ति न होने पर आरोपी ने लाली निवासी मंजू से दूसरा विवाह कर लिया था, जिससे तीन साल का एक पुत्र भी है। आरोपी की दोनों बीवियों में आये दिन कलह होती रहती थी। आरोप है कि पति ने चंद्रावती की चार मई को हत्या करने के बाद शव घर के भुसौलिये में जमीन में दबा कर भूसे से ढक दिया गया।
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी चंद्रावती के मायके वालों को दी गयी तो उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी थी। एसएचओ घोरावल बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के पिता रामबली की तहरीर पर लालता बैसवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति लालता निवासी बरकन्हरा थाना घोरावल को शनिवार को ग्राम सगरा थाना हलिया जिला मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर ट्राली को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी पति लालता ने पत्नी चंद्रावती से विवाद होने के कारण हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी पति का संबंधित धाराओ में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed