फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hurt by blackmailing by making video, student consumed poison

Sonebhadra News: वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से आहत छात्रा ने खाया जहर

Wed, 09 Oct 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hurt by blackmailing by making video, student consumed poison
शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग को आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक के दबाव से आहत अनुसूचित जाति की छात्रा ने बुधवार को जहर खा लिया। गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) क्षेत्र के ही एक काॅलेज में इंटर की छात्रा है। आरोप है कि किसी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल किया जा रहा था।
विज्ञापन

इससे आहत होकर उसने बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। इस दौरान उसने किसी युवक की ओर से वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर डराने-धमकाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इतनी डरी हुई थी कि परिजनों को भी कुछ नहीं बता पा रही थी। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में बीएचयू रेफर कर दिया गया। मामले में लोढ़ी चौकी पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में शाहगंज थानाध्यक्ष वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों ने मामले की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed