{"_id":"6186be7f19abd54d843c59f4","slug":"human-skeleton-found-in-paddy-field-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: खेत में चल रही थी धान की कटाई, अचानक मानव कंकाल देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: खेत में चल रही थी धान की कटाई, अचानक मानव कंकाल देख सहमे लोग
Sun, 07 Nov 2021 10:15 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:15 AM IST
सार
सोनभद्र के सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के सेमरवाटांड में शनिवार को खेत में धान की कटाई चल रही थी। अचानक वहां काम कर रहे लोगों की नजर मानव कंकाल पर पड़ी तो सन्न रह गए।
विज्ञापन
धान के खेत में मिला मानव कंकाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र में रायपुर थाना क्षेत्र में सरईगाढ़ पंचायत में शनिवार को एक खेत में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। धान की कटाई के दौरान यह कंकाल खेत से बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। कंकाल करीब दो माह पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सरईगाढ़ ग्राम पंचायत के सेमरवाटांड में पंडरी निवासी शंभूनाथ यादव का खेत है। शनिवार को खेत में धान की कटाई चल रही थी। खेत के मध्य में पहुंचने पर वहां काम कर रहे लोगों की नजर मानव कंकाल पर पड़ी तो सन्न रह गए। खेत में खोपड़ी व पसलियों के पास की कुछ हड्डियां पाई गई।
विज्ञापन
पुरुषों की धोती का कुछ अंश भी देखा गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी पहुंची और छानबीन की। ग्रामीणों के मुताबिक खेत की रोपाई और उसके बाद करीब दो माह पहले तक यहां कुछ नहीं था। अब अचानक से कंकाल मिलने से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
एसआई शशिभूषण सिंह ने बताया कि खोपड़ी व अन्य अवशेषों का पंचनामा कर परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच की जा रही है।