फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   How to study without blankets in the cold residential school students protest

Sonbhadra : ठंड में बिना कंबल कैसे करें पढ़ाई, आवासीय विद्यालय के छात्रों का प्रदर्शन, व्यवस्था पर सवाल

Mon, 09 Dec 2024 12:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 12:20 PM IST
सार

आवासीय विद्यालय के छात्रों ने मार्च निकालकर प्रदर्शन किया इस दौरान बुनियादी सुविधाओं को न देने का आरोप लगाया और मांग की कि सुविधाओं को सुचारू किया जाए। 

विज्ञापन
How to study without blankets in the cold residential school students protest
मार्च निकालते आवासीय विद्यालय के छात्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दुद्धी स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों ने सोमवार को बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने विद्यालय से जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। छात्रों का यह विरोध प्रदर्शन देखते हुए कोतवाल मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। छात्रों ने तहसील परिसर स्थित रामलीला मंच पर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी और एसडीएम दुद्धी से मिलने की मांग की।

विज्ञापन




छात्रों का कहना है कि विद्यालय में जूता, मोजा, खाना, आवासीय विद्यालय में चादर और कंबल जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं। खाना भी बेहद खराब गुणवत्ता का दिया जा रहा है, जिसमें पतली दाल के अलावा कुछ भी संतोषजनक नहीं है। इससे पहले छात्रों ने समाज कल्याण अधिकारी, बीईओ और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीतसिंह खरवार से भी अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं। हालांकि, अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed