फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   household burnt down farmer family was inconsolable caused by short circuit people arrived after seeing flames

आंखों के सामने जल गई गृहस्थी : बिलख पड़ा किसान परिवार, शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग; लपटें देख पहुंचे लोग

Sun, 03 Nov 2024 02:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 02:50 PM IST
सार

Sonbhadra News : आग की उठ रहीं लपटें देखकर मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गए। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही घंटों में में पूरी गृहस्थी खाक हो गई। किसान परिवार खेती और मजदूर कर अपना परिवार पाल रहा था। आखों के सामने वे सब कुछ जलता देख रहे थे।

विज्ञापन
household burnt down farmer family was inconsolable caused by short circuit people arrived after seeing flames
आग की घटना के बाद जल गया पूरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र विसुंधरी गांव में शनिवार शाम खपरैल के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से घर में रखा गृहस्थी के सारा सामान जलकर खाक हो गया। अलमारी में रखा नकदी रुपया भी जल गया।

विज्ञापन


घर से निकलता हुआ धुआं को देखकर आसपास के परिजन मौके पर पहुंचे और आग को पंपिंग सेट के मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।



विसुंधरी गांव की रहने वाली आरती मौर्या और उसके पति मेहनत-मजदूरी और सब्जी की खेती कर परिवार का गुजर बसर करते हैं। घटना के समय आरती और विनोद घर से कुछ दूरी पर खेत में कार्य कर रहे थे। दोनों ने जब घर में आग लगी देखी तो वे सन्न रह गए।
विज्ञापन


घर आने पर जब अपनी आंखों के सामने पूरी गृहस्थी जलकर खाक होते देखा तो दोनों रोने-बिलखने लगे। पूरे परिवार का हाल बेहाल हो गया। आरती ने बताया कि उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण कूलर, फ्रिज, पंखा, अलमारी, बेड, बक्सा व खाने की सामग्री, कपड़े, राशन, आभूषण आदि सामान जलकर खाक हो गया। पीड़िता ने बताया कि आग लगने से करीब तीन लाख रुपये की क्षति हुई है। राजस्व विभाग व पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। प्रशासन से मांग पीड़ित ने उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही परिजनों के रहने के लिए पक्का आवास दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed