{"_id":"615168b68ebc3efe2611d836","slug":"house-owner-died-after-wall-collapsed-and-debris-fallen-on-him-in-sonebhadra-wall-ruined-mud-due-to-rain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः बारिश के कारण जर्जर हुई कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः बारिश के कारण जर्जर हुई कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत
Mon, 27 Sep 2021 12:16 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:16 PM IST
सार
सोनभद्र के केतार गांव निवासी सीताराम (60) सुबह गांव में टहलने निकले थे। वापस लौटकर घर के बाहर घरेलू काम निपटा रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण जर्जर हुई कच्ची दीवार अचानक गिर गई।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुए सीताराम (60) की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के केतार गांव के पास सोमवार को कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर गृहस्वामी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। केतार गांव निवासी सीताराम (60) सुबह गांव में टहलने निकले थे। वापस लौटकर घर के बाहर घरेलू काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन
बारिश के कारण जर्जर हुई कच्ची दीवार अचानक ढह गई। सीताराम मलबे में दब गए। आसपास के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। काफी प्रयास से सीताराम को मलबे से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन