{"_id":"6739d58a5929c34a59097833","slug":"horrible-accident-in-sonbhadra-dcm-broke-railing-fell-ditch-driver-died-goods-worth-lakhs-of-rupees-vehicle-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में भयानक हादसा : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी DCM, चालक की मौत; वाहन में लदा था लाखों रुपये का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में भयानक हादसा : रेलिंग तोड़कर खाई में गिरी DCM, चालक की मौत; वाहन में लदा था लाखों रुपये का सामान
Sun, 17 Nov 2024 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 05:07 PM IST
सार
Sonbhadra News : हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर चोपन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों की सहायता से मृतक चालक की डेड बॉडी को घाटी से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम में भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन, मृतक को खाई से ऊपर लेकर आते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के मारकुण्डी घाटी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। परचून का सामान लेकर वाराणसी से रेनुकूट जा रही डीसीएम (छोटा ट्रक) अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये का सामान घाटी में बिखर गया।
विज्ञापन
डीसीएम चालक की पहचान मिर्जापुर के जमालपुर डोहरी निवासी मोहम्मद खलील अली (55) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वाहन मारकुण्डी घाटी के तीसरे मोड़ पर संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर चोपन थाना को सूचित किया। चोपन थाना के उपनिरीक्षक मेराज खान ने शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। मृतक चालक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन