फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hope to build of medical college

जिले मे मेडिकल कॉलेज बनने की जगी उम्मीद

Wed, 22 Mar 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 22 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों जिले मेें जिला अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने के लिए आई नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्सेज सेंटर नई दिल्ली की टीम ने मेडिकल कॉलेज के लिए रिपोर्ट तैयार किया है। टीम स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी।बता दें कि झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश बार्डर को स्पर्श करने वाले अति नक्सल प्रभावित सोनभद्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 17 मार्च को तीन दिवसीय दौरे पर नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्सेज सेंटर नई दिल्ली के डॉ. हिमांशु भूषण की अगुवाई में टीम जिला अस्पताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने जिला अस्पताल में करीब 46 करोड़ की लागत से बनकर तैयार सौ बेड की बिल्डिंग, लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बने बर्न यूनिट एवं प्लास्टिक सर्जरी के भवन,  एक करोड़ 49 लाख 90 बने ट्रामा सेंटर, करीब 96 करोड़ की लागत से बन रहे दो सौ बेड के अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे प्रभारी सीएमएस डॉ. पीबी गौतम ने बताया कि नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्सेज सेंटर नई दिल्ली टीम ने जिला अस्पताल को मॉर्डल अस्पताल बनाने के साथ मेडिकल कॉलेज के लिए भी रिपोर्ट तैयार किया है। टीम का मानना है कि जिला अस्पताल परिसर में बनकर तैयार सौ बेड का अस्पताल, ट्रामा सेंटर, बर्न यूनिट और दो सौ बेड के बन रहा अस्पताल मेडिकल कॉलेज के प्रयोग में आ जाएगा। कॉलेज बनने से जिले से सड़े चारों राज्यों के बच्चे भी मेडिकल का शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि टीम दिल्ली पहुंच कर स्वास्थ्य मंत्रालय को मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed