सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं के सम्मान में सदर विधायक भूपेश चौबे के आवास पर समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में संपन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जो सेनानी अंग्रेजों से लड़े उनके ऊपर देश समाज वह मातृभूमि की रक्षा का भार था। वर्तमान समय में हम सभी के ऊपर देश एवं जीवन रक्षा की चुनौतियां हैं, जिससे डटकर मुकाबला करने की जरूरत है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने धैर्य व साहस के साथ इस महामारी का मुकाबला करने की अपील की। सीएमओ डा.एसकेे उपाध्याय ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी निरंतर चिकित्सा सेवा व जांच में जुड़े हैं। ट्रस्ट के प्रदुम्न त्रिपाठी ने आभार जताया। सम्मान समारोह में भाजपा उपाध्यक्ष उदयनाथ सिंह कुशवाहा, प्रभात सिंह चंदेल, दिलीप सिंह, दीपक, संजय पांडेय, पुष्पेंद्र शुक्ला, अंजनी द्विवेदी, रवि मिश्रा, अहमद सिद्दीकी, मनोज कुमार पांडेय, संतोष शुक्ला, कविता, अनुराधा, अरुण तिवारी, प्रह्लाद निगम, प्रशांत मिश्रा समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों एवं कोरोना योद्धाओं को पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र तथा प्रमाण पत्र देकर अलंकृत किया गया। संचालन साहित्यकार अशोक तिवारी ने किया।