फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holika caught fire, people holi color

होलिका में लगी आग, लोगों पर चढ़ा होली का रंग

Mon, 09 Mar 2020 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Holika caught fire, people holi color
सोनांचल में धू-धू कर जलती होलिका - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार की रात में 1489 जगहों पर होलिका जलाई गई। वहीं रविवार को बभनी ब्लॉक में आठ स्थानों पर होलिका दहन किया गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सभी सीओ, थाना प्रभारी और सादे पोशाक में 300 पुलिसकर्मी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्रों में 193 जगहों पर होलिका स्थापित की गई थी। उधर, करमा थाना क्षे में 82, घोरावल में 197, शाहगंज में 70, पन्नूगंज में 135, रायपुर में 65, मांची में 37, रामपुर बरकोनिया में 44, ओबरा में 70, चोपन में 49, कोन में 40, हाथीनाला में 45, जुगैल में 35, दुद्धी में 54, म्योरपुर में 50, विण्ढमगंज में 45, अनपरा में 53, बभनी में 70, बीजपुर में 37, पिपरी में 56 और शक्तिनगर थाना अंतर्गत 55 स्थानों पर होलिका थी। लेकिन बभनी थाना क्षेत्र में रविवार को ही आठ होलिका जला दी गई। रविवार की रात 1.40 बजे से पूर्णिमा तिथि लग गई थी। सोमवार की सुबह से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक भद्रा रहा। इसके बाद भद्रा समाप्त हो गया। शाम से रात 11.26 बजे तक 1481 होलिका जलाई गई। राबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र में एसडीएम यमुनाधर चौहान, घोरावल में एसडीएम प्रकाश चंद्र एवं दुद्धी तहसील में एसडीएम सुशील यादव के अलावा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीओ, थानाध्यक्ष अलग-अलग भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। इसकी मानिटरिंग एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह कर रहे थे। डीएम एस. राजलिंगम और पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव भी होलिका दहन के बावत जानकारी लेते रहे। उधर सोमवार को पूरे दिन राबर्ट्सगंज, चोपन, ओबरा समेत अन्य कस्बों में कपड़ा समेत अन्य सामानों की खरीददारी करने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed