फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Expressway being built to benefit corporate houses: Sandeep

कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे : संदीप

Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Expressway being built to benefit corporate houses: Sandeep
सोनभद्र। विंध्य एक्सप्रेसवे और जल, जंगल व जमीन के मुद्दे को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा की ओर से चतरा में रविवार को बैठक की गई। इसमें किसान और आदिवासी परिवारों ने अपनी समस्याएं रखीं। मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि एक्सप्रेसवे को लेकर जिले का कोई भी किसान और आदिवासी अपनी जमीन नहीं देना चाहता। कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती थी, लेकिन अब जमीन लेने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे का निर्माण कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। किसान चेतन ओझा ने कहा कि जमीन उनके लिए मां के समान है और उसका सौदा करना उन्हें स्वीकार नहीं है। धीरज पांडेय और प्रेमनाथ मौर्य ने भी जमीन नहीं देने की बात कही। रामसूरत खरवार ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए वे हर संभव संघर्ष करेंगे। इस मौके पर शत्रुघ्न बिंद, आकाश चौहान, रवि शुक्ल, चेतन ओझा, विजय, अरविंद शंकर, नागेंद्र लाकरा, जितेंद्र लाकरा, प्रमोद तिर्की, विजय पटेल, राकेश, राजेश, संजय बियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed