फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hole pack mounted on camper, driver narrowly saved

कैंपर पर चढ़ा होल पैक, बाल-बाल बचा चालक

Fri, 13 May 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Hole pack mounted on camper, driver narrowly saved
एनसीएल ककरी परियोजना के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर रात ओबी हटाने का कार्य कर रहा सौ टन भार क्षमता का डंपर (होल पैक) संविदा पर लगे कैंपर पर चढ़ गया। संयोग रहा कि होल पैक को अपनी ओर आता देख कैंपर के चालक ने वाहन से कूद कर जान बचाई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को हल्की चोटें लगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात परियोजना खदान क्षेत्र स्थित पीएंडएच शावेल मशीन पर ओबी लेने जा रहा सौ टन भार क्षमता के डंपर के धक्के से संविदा पर चलने वाला बोलेरो कैंपर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं होल पैक को अपनी तरफ आता देख कैंपर चालक समय रहते गाड़ी छोड़ भाग गया। चालक शिव सागर निवासी रेंहटा को दुर्घटना के दौरान हल्की चोटें आई हैं। वाहन स्वामी इंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कैंपर देर रात ब्रेकडाउन होने के कारण मार्ग पर ही बंद था। सुबह मेंटेनेंस के लिए भेजा जाना था। देर रात ओबी लोड करने वाले होल पैक ने आकर वाहन में टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एनसीएल प्रबंधन ने घटनास्थल से डंपर को हटाया। डंपर व कैंपर दोनों ही चालकों के चोटहिल होने पर उन्हें तत्काल प्रबंधन के अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed