{"_id":"6259735b05db0f436a56263e","slug":"hiva-collides-with-dcm-driver-dies-sonbhadra-news-vns648407645","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवा ने डीसीएम में मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवा ने डीसीएम में मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी सुकृत के बट गांव के समीप शुक्रवार को बेकाबू एक हाइवा ने पीछे से खड़ी डीसीएम में टक्कर मार दिया। हादसे में डीसीएम का चालक रामकुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी रामकुमार पुत्र सुरेश वाहन चलाकर जीविकोपार्जन करता था। शुक्रवार की भोर करीब पांच बजे बट गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रामकुमार डीसीएम खड़ाकर हेड लाइट चेक कर रहा था। उसी वक्त पीछे से एक हाइवा ने डीसीएम में टक्कर मार दी। दुर्घटना में रामकुमार गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगा। वहीं हाइवा के चालक और परिचालक वाहन छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल गई लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी कोतवाल कृष्णानंद राय ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर शव का पीएम कराकर परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है।