{"_id":"5eeb8e248ebc3e432a62b315","slug":"historic-kandar-yatra-and-shravan-mela-of-shivdwar-will-be-postponed-sonbhadra-news-vns530881052","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवद्वार की ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा व श्रावण मेला स्थगित रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवद्वार की ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा व श्रावण मेला स्थगित रहेगा
विज्ञापन
घोरावल। कोरोना महामारी को देखते हुए गुप्तकाशी शिवद्वार का ऐतिहासिक श्रावण मेला और कांवर यात्रा का आयोजन इस बार नहीं होगा। इस बाबत शिवद्वार मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय हुआ कि कोविड -19 महामारी को देखते हुए इस वर्ष कांवर यात्रा और श्रावण मास का मेला स्थगित रहेगा।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश में कोरोना संकट भयावह स्थिति में है। वहीं बरसात में संक्रामक रोगों का खतरा बना रहता है। ऐसे में इस बार शिवद्वार मंदिर में श्रावण माह में एक महीने चलने वाला मेला स्थगित रहेगा। इसके साथ ही यात्रा का भी आयोजन नहीं किया जाएगा। श्रावण माह में मंदिर के कपाट खुले रहेंगे।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर के अंदर एक बार में सिर्फ 5 दर्शनार्थी जा सकेंगे, लेकिन उनके गर्भगृह में जाने, माला फूल, प्रसाद इत्यादि चढ़ाने, घंटा बजाने आदि पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर परिसर में दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं रहेगी। पूरे श्रावण मास में शनिवार, रविवार व सोमवार को उत्तर प्रदेश-मध्यप्रदेश का बॉर्डर सील रहेगी।
विज्ञापन
एडीएम और एएसपी ने जनमानस से अपील की है कि श्रावण मास में वे घर पर ही पूजा अर्चना करें और मंदिरों में कम से कम जाएं। बैठक में एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम जैनेंद्र सिंह, तहसीलदार विकास पांडे, घोरावल सीओ रामआशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी राजेश सिंह, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, अरुण कुमार पांडेय, मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, शिवराज गिरी, अजय गिरी, रामसूचित गिरी, संजय मोदनवाल, चंद्रशेखर गिरी इत्यादि मौजूद रहे।
श्रावण मास में नहीं निकलेगी कांवर यात्रा
रामगढ़। श्रावण मास में आयोजित होने वाले कांवर यात्रा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पन्नूगंज थाना परिसर में सीओ अभिनव यादव की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस को देखते हुए कांवर यात्रा का आयोजन नहीं किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार मंदिर में जलाभिषेक आम नागरिक नहीं कर पाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिर्फ मंदिर से जुड़े लोग ही अंदर प्रवेश कर पूजन-अर्चन करेंगे। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र पांडेय ने कहा कि आने वाला समय बचाव करने का है, तभी सभी लोग सुरक्षित रह पाएंगे। रवि प्रकाश चौबे, राजबहादुर सिंह, रामप्रवेश चौबे, विनय श्रीवास्तव, दीपक सिंह, अनिल, अशोक चौबे आदि मौजूद रहे।