फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Highest sales of gold and silver jewelery

पटाखा, मिठाई, माला सहित अन्य वस्तुएं के बढ़े दाम

Sat, 14 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Highest sales of gold and silver jewelery
सोनभद्र। इस बार धनतेरस पर सोना, चांदी के आभूषणों का व्यवसाय ज्यादा हुआ है। आभूषण का इस बार 20 से 25 करोड़ का व्यवसाय हुआ है। इसके बाद वाहनों की बिक्री हुई है। कोविड-19 की वजह से सबसे कम व्यवसाय पटाखों का हुआ है। जो पिछले साल की तुलना में काफी कम हुआ है। कोरोना कॉल में सभी प्रकार की वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। पिछले साल की तुलना में पटाखा, मिठाई, मूर्ति, माला सहित अन्य वस्तुओं के दाम दस से पंद्रह प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। महंगाई बढ़ने से दीपावली पर खरीदार कम हो गए हैं। लोग त्योहार पर सीमित सामान ही खरीद कर रहे हैं। शादी विवाह के लगन की वजह से सिर्फ कपड़ा और शृंगार के सामान की बिक्री बढ़ी है। छोटी दीपावली पर राबर्ट्सगंज बाजार में चहल पहल रही। चट्टी चौराहों पर पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे रहे। पुलिस के जवान बाजार में चक्रमण भी करते रहे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता का कहना है कि इस साल जिले में कुल करीब 40 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसमें 20 से 25 करोड़ का कारोबार सिर्फ सराफा का हुआ है। 15 से 20 करोड़ का कारोबार वाहन, कपड़ा, बर्तन, मूर्ति, पटाखा आदि का हुआ है। कोविड-19 की वजह से पिछले साल की अपेक्षा इस साल पटाखों की बिक्री कम हो रही है। बाजार मंदा होने से इस साल जिले में करीब 35 करोड़ का कारोबार कम हुआ है। पिछले साल करीब 75 करोड़ का कारोबार हुआ था। 30 से 35 करोड़ का कारोबार सिर्फ सराफा से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed