फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Herd of elephants reached near the sanctuary area, got relief

सेंक्चुरी एरिया के पास पहुंचा हाथियों का झुंड, मिली राहत

Wed, 11 Aug 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Herd of elephants reached near the sanctuary area, got relief
छत्तीसगढ़ और यूपी की सीमा पर दहशत फैलाने के बाद हाथियों का झुंड बुधवार को सेंक्चुरी क्षेत्र के पास पहुंच गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। विभाग एक सप्ताह से जंगल से भटके हाथियों को खदेड़ने में जुटा था। हालांकि लोगों में यह सोचकर अब भी भय बना हुआ है कि हाथी फिर से कहीं आबादी क्षेत्र की ओर न मुड़ जाएं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले हाथियों का झुंड सेंक्चुरी एरिया से भटककर आबादी क्षेत्र में आ गया था। छत्तीसगढ़ के केसारी, रमेशपुर, सोनहत, गिरवानी गांव में उत्पात मचाते हुए वह आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान कई परिवारों को बेघर कर दिया। कई बीघा फसल बर्बाद कर दी थी। छत्तीसगढ़ और यूपी की सीमा पर दोनों राज्यों के वन विभाग के अधिकारी निगरानी करते हुए हाथियों को सेंक्चुरी एरिया की ओर जाने की जद्दोजहद में जुटे थे। फिलहाल बुधवार को छत्तीसगढ़ वन विभाग की टीम ने बताया कि हाथियों का झुंड सेंक्चुरी एरिया की तरफ रुख कर लिया है। छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्राधिकारी रामसरन राम ने बताया कि हाथियों का झुंड छत्तीसगढ़ सोनहत के सेंक्चुरी के समीप पहुंच गया है। टीम निगरानी में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed