फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy vehicles will not be allowed on many routes from tonight

Sonebhadra News: आज रात से कई मार्गों पर नहीं जाएंगे भारी वाहन

Fri, 19 Jul 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not be allowed on many routes from tonight
घोरावल। गुप्त काशी शिवद्वार में कांवड़ यात्रा और श्रावण मेला की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई। रविवार से ही कांवड़ियों का जत्था जल लेकर मंदिर की ओर पहुंचने लगेगा। एडीएम सहदेव मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दर्शन-पूजन और मंदिर में सुरक्षा प्रबंध को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एडीएम ने मेला से संबंधित विभागों को श्रावण मेला और कांवड़ यात्रा को सकुशल कराने के दिशा निर्देश दिए। शिव पार्वती मंदिर सेवा समिति के सदस्यों, पुजारियों व गणमान्य लोगों से वार्ता कर आपसी सौहार्द को कायम रखने और सहयोग की अपील की। सावन को लेकर शनिवार रात्रि 12 बजे से सोमवार रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी को कांवड़ यात्रा के मार्ग पर खराब सड़कों की पैचिंग कराने और जरूरी स्थानों पर 5 जगहों पर बैरिकेडिंग कराने को कहा। एडीएम ने मेला क्षेत्र में बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। रविवार और सोमवार को 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। शनिवार तक स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जगह-जगह तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत को मोबाइल टॉयलेट और सफाईकर्मियों को लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कावड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे स्थित मांस एवं मदिरा की दुकानें किसी भी हाल में लगने देने की हिदायत दी। बैठक के बाद एडीएम और एएसपी टीएन त्रिपाठी ने मंदिर में दर्शन पूजन किया। इस मौके पर एसडीएम राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, एसडीओ धर्मेंद्र सिंह, ईओ विजय यादव आदि उपस्थित रहे।

आज से इन मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
घोरावल। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर इन मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन नहीं होगा। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार से सोमवार तक मड़िहान-घोरावल मार्ग, राजगढ़-घोरावल मार्ग, रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग, लालगंज-पटेहरा-कलवारी मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि इन सभी मार्गों पर शनिवार रात्रि 12 बजे से सोमवार रात्रि 12 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed