{"_id":"66abc673d360cce3090cc9dd","slug":"heavy-traffic-had-to-be-blocked-on-the-highway-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116209-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवे पर रास्ता रोकना पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवे पर रास्ता रोकना पड़ा भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। नगर में स्थित एक औद्योगिक संस्थान के सुरक्षाकर्मियों को बुधवार की शाम नेशनल हाईवे पर गाड़ियों को रोकना भारी पड़ गया। कंपनी से छूटे शिफ्ट कर्मचारियों को जाने में कोई रुकावट न हो, इसके लिए निजी सुरक्षा कर्मियों ने नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों को रुकवा दिया। इससे जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाने के लिए एसडीएम दुद्धी ने चौराहे पर वाहनों को रोक रहे गार्डों को डांट फटकार लगाई। तब जाकर एंबुलेंस निकल पाया। मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ पिपरी ने मुख्य चौराहे पर मौजूद औद्योगिक संस्थान के गार्डों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।
बुधवार की शाम नगर के मुख्य चौराहे पर औद्योगिक संस्थान के सुरक्षाकर्मी नेशनल हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों को रोककर अपने कर्मचारियों को जाने दे रहे थे। इससे मुख्य चौराहे पर दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। इस दौरान एसडीएम पिपरी स्थित अपने आवास की ओर लौट रहे थे। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकलवाने के लिए अपने सुरक्षाकर्मी को भेजा। औद्योगिक संस्थान के गार्डों ने एसडीएम के सुरक्षाकर्मी की बात को नजरअंदाज कर मुख्यमार्ग की दोनों लेन को रोके रखा। एसडीएम सुरेश राय अपने वाहन से उतरकर मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो वहां की हालत देखकर हैरान हो गए। निजी गार्डों को डांट फटकार लगाई। तब जाकर एंबुलेंस जाम से निकल पाया। उन्होंने पिपरी सीओ अमित कुमार को मामले से अवगत कराया। सीओ ने तत्काल औद्योगिक संस्थान के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे सुरक्षा गार्डों को हटाने का निर्देश दिया। पुलिस के जवानों ने कुछ देर में जाम को खुलवाकर यातायात सुचारू करवाया।
औद्योगिक संस्थान के निजी सुरक्षा कर्मी प्रतिदिन ड्यूटी शिफ्ट टाइम पर अपने कर्मचारियों एवं उनके वाहनों के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात पुलिस की भूमिका में नजर आते हैं। इस संबंध में पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम को निजी सुरक्षाकर्मियों की ओर से कुछ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। उन्हें फिलहाल मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था में सहयोग करने से रोक दिया गया है और चौकी पुलिस व यातायात पुलिस के लोग यहां व्यवस्था संभाल रहे हैं।