फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy rain, thunderstorms, damage to wheat, mangoes

तेज, गरज तड़क के साथ हुई बारिश, गेहूं, आम को नुकसान

Fri, 01 May 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain, thunderstorms, damage to wheat, mangoes
Heavy rain, thunderstorms, damage to wheat, mangoes
सोनभद्र। जिले के विभिन्न इलाकों मे बृस्पतिवार की रात व शुक्रवार की सुबह तेज गरज तड़क के साथ कहीं झमाझम तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश से खेत, खलिहान में पड़े गेहूं के डंठल भींगने से नुकसान पहुंचा है। आंधी में छोटे-छोटे आम झडने से भी किसानों को नुकसानी हुई है। बारिश के दौरान तेज आंधी चलने से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहीं।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। दिन में तीखी धूप निकली थी। लेकिन रात में दक्षिणांचल क्षेत्र में तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान रात में कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहीं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब सात बजे राबट्र्सगंज के साथ आस-पास के ग्रामीण इलाकों में बारिश शुरू हुई। कुछ देर बारिश होने के बाद आसमान साफ हो गया। जिले के शाहगंज, चुर्क, रामगढ़, मधुपुर, करमा, कोन, विंढमगंज, सलखन, केकराही सहित अन्य क्षेत्रों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में सुबह बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलने से उमस से राहत मिली। बारिश के दौरान ग्रामीण इलाकों में विद्युत सप्लाई बंद रही। राबट्र्सगंज क्षेत्र के किसान शोभा, शिवकुमार, अभिषेक, पंकज आदि का कहना है कि बारिश की वजह से गेहूं की कटाई, मड़ाई दो दिन पीछे चला गया। बेमौसम बारिश होने की वजह से इस साल रबी की फसल की उपज अच्छी नहीं हुई। किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो गया है। गेहूं थ्रेसरिंग के नाम पर ज्यादा रुपये खर्च करना पड़ रहा है। दुद्धी: कस्बे व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गया। सुबह 10 बजे आसमान से बादलों का छंटना शुरू हो गया। 11 बजे तक मौसम का साफ नजारा दिखने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed