फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Heavy melting on life

जनजीवन पर भारी गलन

Sun, 28 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 28 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
Heavy melting on life
सोनांचल में भीषण ठंड और गलन से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शीतलहर और ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। शाम होते ही ठंड लोगों को ज्यादा सताने लग रही है।
विज्ञापन


हालात यह है कि लोग दोपहर में भी अलाव ताप रहे हैं। रविवार की सुबह चुर्क क्षेत्र में न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड का असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है।

सुबह लोग देर से बिस्तर छोड़ रहे हैं और शाम को जल्द ही काम कर घर लौट जा रहे हैं। रविवार की सुबह मौसम आंखमिचौली करता रहा। राबर्ट्सगंज के कुछ हिस्सों में हल्की धूप निकल गई थी तो कुछ जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन


 सुबह सोकर उठे लोगों को तेज गलन का सामना करना पड़ा। दोपहर में भी चल रही शीतलहर ने लोगों को कम नहीं सताया। हाल यह रहा कि तमाम जगहों पर लोग दोपहर में ही आग जलाकर लोग तापते को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाम को पांच बजते-बजते लोगों ने काम से लौट कर घरों की ओर रुख कर लिया था। अंधेरा होते ही सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो जा रही है। रात में कोहरा पड़ने से पड़ने से फसलें भी प्रभावित हो रही है।

 पाला किसानों को काफी हद तक परेशान कर रहा है। ट्रेनों का संचालन भी कोहरे की वजह से प्रभावित है। पैसेंजर से लेकर अन्य ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से स्टेशनों पर पहुंच रही हैं।

चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार जिले में गलन और शीतलहरी से लोग परेशान नजर आए। रविवार को सुबह करीब नौ बजे धूप तो निकल आई लेकिन गलन कम नहीं हुई। इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है।


तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। रविवार की सुबह चुर्क क्षेत्र में न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन कुमार सिंह के मुताबिक अभी गलन और भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed